फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेने के दौरान भिड़े दो पक्ष, छह को भेजा जेल

विज्ञापन
घिरोर थाने में राशन के विवाद में हिरासत में लिए गए लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला फत्ते में राशन लेने के दौरान दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधीर व दीपक राशन की दुकान पर थे। तभी दोनों के बीच राशन लेने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आने के
विज्ञापन

बाद मारपीट होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।
समझाने के बाद जब लोग नहीं माने तो प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने दोनों पक्ष के सुधीर, रामराज, दीपक, अमर सिंह, बीटू, गजेंद्र सहित छह लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की।
झगड़ा करते पांच लोग गिरफ्तार
करहल। गांव नगला मनु में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल कुमार, सुनील व किशोरी लाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव बमटापर में झगड़ा कर रहे श्याम शरन और सुनहरी लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। वहीं गांव कैलाशपुर निवासी जितेंद्र को गांव में हंगामा करते हुए पकडने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें