फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई संग छात्र-छात्रा सीख रहे नए नए क्रियाकलाप

विज्ञापन
ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्लेट में सालाद सजाए छात्रा। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों को नए-नए क्रियाकलाप सिखाए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सालाद बनाने का टास्क दिया गया। क्रियाकलाप प्रभारी धर्मेंश वशिष्ठ ने बताया कि सालाद प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग की कराई गई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सलाद बनाकर सुंदर तरीके सजाकर उनके फोटो व वीडियो बनाकर ग्रुप में डाले।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग में कक्षा चतुर्थ की छात्रा नामिका शर्मा ने प्रथम, नविका यादव ने द्वितीय और पंचम के छात्र दुर्गेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से कक्षा अष्टम की अंशिका ने प्रथम, सप्तम की रिया द्वितीय और सप्तम की ही गरिमा सिसौदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग से कक्षा नवम की छात्रा पूनम आनंद प्रथम, कक्षा एकादश के वाणिज्य वर्ग से कृतिका यादव द्वितीय और कक्षा दशम से उन्नती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा और प्रबंधक मंजूलता गौतम ने बच्चों को साधुवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें