फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्रीय पुस्तकालय में देख सकते हैं संविधान से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय में संविधान दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमें विद्यार्थी संविधान से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज देख सकते हैं। प्रदर्शनी 2 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगी
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत एवं महत्वपूर्ण संविधान है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे संविधान से जुड़ी दुर्लभ पुस्तकों, मूल दस्तावेजों और शोध सामग्री से लाभ उठाकर अपने अध्ययन और शोध को समृद्ध करें। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा वर्ग को संविधान के इतिहास, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ना है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित दुर्लभ ग्रंथ विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कार्यक्रम में प्रो. मोहम्मद अरशद, डॉ. केके केसरवानी और डॉ. सुनील उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें