फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: एडीएम ने की समीक्षा, तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
एसआईआर: बाह तहसील में अ​धिकारियों के साथ समीक्षा करते एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नरायन सिंह
विज्ञापन
बाह। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के भौतिक सत्यापन के लिए एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायन सिंह बुधवार को बाह, जरार और रुदमुली पहुंचे। गांव की गलियों में घूमकर मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ के आने, फाॅर्म भरने के बारे में पूछा। बूथों पर जाकर भी बीएलओ से अब तक की प्रगति जानी। 50 फीसदी से कम प्रगति मिलने पर नाराजगी जताई। सर्वे के काम में तेजी लाने के साथ समयबद्ध ऑनलाइन फीडिंग के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठककर एसआईआर की समीक्षा की। प्रगति रिपोर्ट अपेक्षित न मिलने पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीएलओ का सहयोग कर मनोबल बढ़ाए जाने की जरूरत बताई। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, एबीएसए उमेश गौतम, शेष बहादुर सरोज और अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपाई और सपाई भी कर रहे सहयोग
बाह। एसआईआर के लिए भाजपा भी गंभीर है। एसआईआर के जिला संयोजक कन्हैयालाल गुप्ता बुधवार को बाह पहुंचे। बीएलओ धनपाल के साथ वह घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र भरवाए। उन्होंने पार्टी के जिम्मेदारों को काम में तेजी लाने एवं बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामबरन कुशवाह, श्याम शर्मा, सर्वेश गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेश यादव, आदिल वेग मिर्जा, सुधीर दुबे, मोनू अहीर, रमेश यादव, लल्ला गुर्जर आदि विभिन्न इलाकों में बूथों पर पहुंचे। बस्ती में लोगों को मताधिकार के लिए एसआईआर के फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किए, फॉर्म भी भरवाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें