फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, चिकित्सक पर बच्ची को उपचार नहीं देने का आरोप

Mon, 03 Jun 2019 11:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
अजीतगंज में थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने बहला फुसलाकर सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का ही 15 वर्षीय किशोर बहला फुसलाकर मक्का के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकला। 

घर पहुंची बच्ची को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सीओ सिटी अभय नरायन राय घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला महिला चिकित्सालय में उसे लगातार कई उल्टियां हुईं। उधर माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक ने पीड़ित बच्ची को हाथ तक नहीं लगाया। वह सिर्फ रेफर करने में ही जुटी रहीं। एक नर्स ने ही बच्ची को देखा गया। सीओ सिटी के पहुंचने के बाद उपचार की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

डॉ. निशिता यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि बच्ची के उपचार में कोई कोताही नहीं बरती। नर्स ने सिर्फ अपना काम किया, बच्ची को पूरा ट्रीटमेंट मैंने खुद दिया। महिला कांस्टेबल शायद नहीं चाहती थीं कि बच्ची को सैफई रेफर किया जाए। इसीलिए बेवजह के आरोप लगा रही है। 

अभय नरायन राय, सीओ सिटी का कहना है कि बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। आरोपी किशोर को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें