फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को कार से अगवा कर ले गए पांच युवक, एक ने किया ने ये गंदा काम

Mon, 23 Apr 2018 04:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में 16 साल की किशोरी को मोहल्ले का युवक अपने चार साथियों की मदद से अगवा कर ले गया। आरोप है कि एक युवक ने दुष्कर्म भी किया। रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। परिवारीजनों का कहना है कि आरोपी युवक और उसके साथी एक विधायक के संपर्क में हैं। वह उससे मिलने भी आए थे। 

घटना 15 अप्रैल की है। एक समुदाय की किशोरी को मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

Rape
पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बरामद कर लिया गया। युवक भी पकड़ा गया। नाबालिग होने के कारण किशोरी को घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। 

उधर, यहां रविवार को एक कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव आए थे। किशोरी को लेकर परिवारीजन वहां गए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। एक को छोड़ दिया है। आरोपियों पर एक विधायक का संरक्षण है। इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

एक विधायक भी है शामिल 

प्रतीकात्मक तस्वीर
इसकी जानकारी पर थाना पुलिस आ गई। पुलिस पीड़ित और उसके परिवारीजनों को थाने ले आई। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। किशोरी ने अपने बयान में कहा कि लाल रंग की गाड़ी में युवक आए थे। उसको कार में अगवा कर लिया। 

इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए। दो युवकों ने एक विधायक से भी बात की। विधायक गाड़ी के पास आ गए। युवकों से बात करके चले गए। इसके बाद बुलंदशहर स्थित अनूप शहर ले जाकर युवकों ने उसे एक कमरे में रखा। 

एक युवक ने दुष्कर्म किया। अन्य युवक विधायक से फोन पर बात करते रहते थे। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान में एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें