गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार की देर शाम पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 20 जुलाई को करीब दो बजे गांव का ही रहने वाला युवक उसकी पुत्री को बहला फुसला ले गया। जंगल में एक नहर की पटरी पर उसने अपने अन्य साथी उदय सिंह, हेमंत, बबलू भी बुला लिए। इन सभी लोगों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
उसकी पुत्री ने आपबीती घर आकर बताई। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।