फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने पिटाई लगने के बाद पीड़िता के घर की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 09 May 2019 07:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ खेत पर गई थी। तभी एक युवक ने खेत पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। 
विज्ञापन


पिटाई से गुस्साए आरोपी युवक ने घर से तमंचा लाकर किशोरी के घर के बाहर जमकर फायरिंग की। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि थाने में इसकी तहरीर देंगे।

घटना एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ शाम को खेत पर गई थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। सहेलियों ने घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। 
 
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। मारपीट से बौखलाया आरोपी घर गया और तमंचा लेकर किशोरी के घर के सामने पहुंच गया। आरोपी ने किशोरी के घर के बाहर जमकर फायरिंग की। 

अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीओ जलेसर रामप्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जबकि थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें