जिस घर में बहन की डोली उठने की तैयारी चल रही थी वहां से भाइयों की अर्थी उठी। जहां मंगलगीत गूंज रहे थे वहां विलाप होने लगा। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। हर तरफ कोहराम था।
लोग एक-दूसरे को संभालने की कोशिश करते लेकिन, खुद संभालने वालों की आंखों से आंसू निकलने लगे। सड़क हादसे में सगे-फुफेरे भाई की मौत ने सभी को सन्न कर दिया। दोनों भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंट का सामान वापस कर घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से दोनों की मौत हो गई।
मांट के गांव भीम निवासी ओमप्रकाश की दो बेटी अनीता और लीला की बरात गांव रावल से आई थी। बुधवार की रात शादी समारोह खुशियों के बीच संपन्न हो गया।