फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन में जा रही पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, लहुलूहान हालत में छोड़ भागा आरोपी

Sun, 16 Jun 2019 07:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
बेवर में रविवार सुबह एक धार्मिक आयोजन में जा रही पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा छोड़ भाग गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में बालिका को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और थाना पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की पांच वर्षीय पुत्री रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे गांव में ही आयोजित एक धार्मिक आयोजन में जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी आरोपी उसे बहला कर साथ ले गया। मक्का के खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी गई। बच्ची ने जब साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

मामला संज्ञान में आने के बाद आनन फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें