फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः दो नाबालिगों ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, थाने जाने से रोकने पर गांव में तनाव

Mon, 24 Jun 2019 01:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर पांच साल की बच्ची के साथ गांव के ही दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष को थाने जाने से रोकने के लिए आरोपियों के परिजन कई घंटे तक उनका रास्ता रोके रहे। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति रही। आरोप है कि बालिका घर के बाहर खेल रही थी।

तभी गांव निवासी दो बालक उसे टॉफी का लालच देकर साथ ले गए। गांव में ही सुनसान जगह पर ले जाकर बालिका के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची जब घर पहुंची, तब परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो उनके परिजन झगड़े पर उतारू हो गए। उसे थाने जाने से रोकने के लिए आरोपियों के परिजन करीब पांच घंटे तक उसका रास्ता रोके रहे।

देर शाम पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी नौ साल का है, वहीं दूसरा आरोपी दस साल का।

वारदात के बाद से दोनों आरोपी घर पर नहीं हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही थी। वहीं आरोपियों की उम्र को लेकर ग्रामीण हैरान हैं। 

ओमप्रकाश सिंह एएसपी मैनपुरी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में स्थिति सामान्य है, तनाव की बात गलत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें