बीटीसी की छात्रा के साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने कुछ दिन पहले उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जानकारी पर छात्रा के पिता ने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
शहर में किराये पर कमरा लेकर बीटीसी की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ विगत फरवरी माह में एक युवक ने उसे बेहोश करके दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।
अभी हाल ही में छात्रा का अश्लील फोटो आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल फोटो छात्रा के परिजनों तक पहुंच गए। इसके बाद आरोपी ने धमकी भरा पत्र भी भेजा।