फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बरनाहल निवासी एक आरोपी पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि अन्य महिलाओं के आने पर आरोपी अपने कपड़े आदि वहीं पर छोड़ गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला सोमवार शाम घर पर थी। उसके साथ पांच वर्षीय पुत्री भी थी। आरोप है कि करीब चार बजे बरनाहल निवासी आरोपी घर में आया और पुत्री को नमकीन का पैकेट देकर घर के बाहर खेलने भेज दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच पड़ोस की रहने वाली कुछ महिलाएं दरवाजा खुला देख कर अंदर आईं तो आरोपी उन्हें देख कर भाग गया। वह अपने कपड़े, पर्स आधार कार्ड वहीं छोड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। यदि दुष्कर्म हुआ है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें