गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने दो बालकों के साथ कुकर्म किया। कुकर्म की इस घटना की दोनों बालकों ने अपने परिजन से शिकायत की।
परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक करीब 10 दिन पूर्व दोनों बालक घर के पास एक मैदान में खेल रहे थे। जहां गांव का ही युवक आकर बालकों से बात करने लगा। उन्हें बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया और कुकर्म किया।
कुकर्म के शिकार हुए बालकों में एक की उम्र 8 वर्ष व दूसरे की उम्र 12 वर्ष है। परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।