फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपत्तिजनक हरकत करने के आरोपी पर केस दर्ज

Mon, 03 Feb 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़छाड़ करने व आपत्तिजनक हरकतें करने और मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक महिला पर युवक का साथ देने का आरोप लगा है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एक विद्यालय की छात्रा का आरोप है कि युवक भूरा निवासी चामुंडा मंदिर के पीछे एवं ग्राम नगला हीरा की एक महिला के द्वारा मिलीभगत करके उसे परेशान किया जा रहा है। छात्रा का आरोप है महिला व युवक मिले हुए हैं। युवक स्कूल आते-जाते समय उसे परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो व मैसेज भेजता है। छात्रा का कहना है कि युवक ने उसे धमकी भी दी है। छात्रा ने बताया कि उसके पास मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग भी है और अन्य साक्ष्य भी। जनवरी माह में अलग-अलग दिनों में यह हरकतें आरोपी युवक ने कीं। सदर कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें