फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दो लोगों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र से 27 दिन पूर्व अगवा छात्रा को दिल्ली में बंधक बनाने के बाद दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस इसके साथ ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

13 वर्षीय छात्रा 18 जनवरी को स्कूल जा रही थी। तभी स्कूल के नजदीक से ही उसे अगवा कर लिया गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। काफी तलाश करने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ देर बाद परिजनों को पप्पू निवासी नगला मंशा उसैत द्वारा अगवा करने की जानकारी मिली। परिजनों ने 1 फरवरी को उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। छात्रा किसी तरह से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर दिल्ली के बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद रिश्तेदार उसे अपने साथ लेे गए। इसके बाद परिजन उसे अपने साथ गांव ले आए । इसके छात्रा ने आपबीती बताई। छात्रा ने बताया कि उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था और दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बताया कि उसे बेहोश करने के लिए आरोपी शराब पिला कर रखते थे ताकि वह भाग न सके। उसको बेचने की भी तैयारी की जा रह थी।
छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -दशरथ सिंह थाना प्रभारी
विज्ञापन

------------
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 15 वर्षीय किशोरी अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच उसके गांव का ही युवक शिवकुमार घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पटियाली गवेंद्र पाल सिंह गौतम भी पुलिस के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें