फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में वर्ष 2019 में एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पहले से ही जेल में है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी वर्ष 2019 में अगवा कर ली गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की थी। इस बीच किशोरी मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण आदि कराए थे। साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाद में न्यायालय में किशोरी की ओर से मनोज पुत्र सर्वेश निवासी गांव छिनकोरा थाना बेवर को भी आरोपी बनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
इसके बाद पुलिस ने अगवा कर दुष्कर्म के मामले को गैंगरेप की धाराओं में तरमीम कर वांछित आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने बताया कि वांछित मनोज को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें