बिछवां (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक 54 वर्षीय महिला खेत पर शौच के लिए जा रही थी। तभी आरोपी नंदराम उर्फ नंदू पुत्र सियाराम ने रास्ते में रोक लिया था और सरसों के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई थी।
साथ ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी नंदराम को फर्दपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया।