मैनपुरी। शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीद के लिए जो लक्ष्य जिला प्रशासन को दिया था, उससे दो प्रतिशत अधिक खरीद जिले में हो चुकी है। हालांकि इसके बाद भी छोटे किसानों से खरीद जारी है। शासन को भी लक्ष्य बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है।
इस बार मक्का की बाजार में किसानों की कीमत एक हजार रुपये प्रति क्विंटल से 1200 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही थी। इसे देखते हुए शासन ने 1840 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए सात केंद्र शुरू थे। यहां खरीद के लिए शासन ने कुल छह हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य आवंटित किया था।
15 अक्तूबर से खरीद शुरू होने के बाद दो दिसंबर तक केंद्रों पर खरीद का लक्ष्य पूर्ण हो गया। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 6174 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की जा चुकी है। कुल 1333 किसानों से ये मक्का खरीदी गई है। लक्ष्य पूरा होने के बाद संशोधित लक्ष्य के लिए जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है। हालांकि खरीद अब भी जारी है।
धान और मक्का दोनों का ही लक्ष्य पूरा हो चुका है। किसानों के हित में अब भी खरीद जारी है। प्रशासन की ओर से लक्ष्य बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। आदेश आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
उदित नारायन सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।