फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची के पिता के मौके पर आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 11 सितंबर की सुबह खेत पर गया था। तभी गांव निवासी परिवार का ही 25 वर्षीय युवक उनके घर में घुस आया। आरोपी ने बच्ची को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची के पिता घर आ गए, उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर आरोपी मौके से भाग गया।
पिता के अनुसार लोकलाज के डर से परिजन शिकायत दर्ज कराने नहीं गए। रविवार सुबह जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से पुुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी ने की जांच
पिता की शिकायत के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार गांव पहुंचे। वहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें