भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालक के साथ आरोपी ने कुकर्म किया। जानकारी होने के बाद पीड़ित के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आठ वर्षीय पुत्र सोमवार की शाम गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर टीवी देखने गया था। आरोप है कि बालक टीवी देख रहा था, इस बीच आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। टीवी देख रखे आठ साल के बालक का मुंह बंद कर लिया और कुकर्म किया।
वारदात के बाद घर पहुंचे बालक ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर सीओ अमर बहादुर का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।