फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

13 वर्षीय किशोरी किसी काम से खेतों की ओर जा रही थी। पहले से ही रास्ते में मौजूद 15 वर्षीय बालक ने उसे पकड़कर खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। राहगीरों ने किशोरी की बदहवास हालत में देख कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ पटियाली गवेंद्र पाल गौतम फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दशरथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें