फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी) थाना एलाऊ क्षेत्र में एक सात साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उधर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार की शाम गांव के एक आरोपी ने सात साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद परिजन घायल बालिका को लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई चले गए थे। उधर पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी।
रविवार की देर शाम मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। उधर बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें