फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस का शिकंजा कसते देख बृहस्पतिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। करहल गेट चौकी पुलिस घटना के बाद से ही तलाश के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी बीते सोमवार की रात घर में सो रही थी। तभी आरोपी नितिन उर्फ आकाश निवासी नगला जुला उसे अगवा कर ले गया। किसी तरह से किशोरी आरोपी के चंगुल से छूट कर परिजन के पास पहुंची थी। उसने बताया कि आरोपी नितिन उसे पड़रिया चौराहा के पास किसी स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। चौकी इंचार्ज करहल गेट रवि कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में घटना वाले दिन से ही लगातार दबिश दी जा रहीं थीं। पुलिस का शिकंजा कसता देख बृहस्पतिवार को आरोपी नितिन उर्फ आकाश ने सीजेएम न्यायालय में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें