फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ से लाए गए रेपिस्ट को स्पेशल जज ने लौटाया, पुलिस को लगाई फटकार

Sat, 19 May 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में तिहाड़ जेल से लाए गए रेप के आरोपी को स्पेशल जज ने कस्टडी में लिए बिना ही लौटा दिया। पुलिस को फटकार लगाई। पुलिस की लापरवाही के संबंध में एसपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन

            
थाना एलाऊ क्षेत्र के रामनगर निवासी शिवकुमार यादव ने वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से गायब हो गया। 

पुलिस ने उसको पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की। बाद में पुलिस ने वर्ष 2014 में आरोपी के खिलाफ अदालत से वारंट ले लिया। इसके बाद पुलिस चुपचाप बैठ गई। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से लाने की कोशिश भी नहीं की।
विज्ञापन

कोर्ट में नहीं पेश किए कागजात

पुलिस इस वारंट के आधार पर शिवकुमार को दिल्ली से मैनपुरी लाई। पुलिस ने उसको स्पेशल जज आनंद कुमार सिंह की अदालत में पेश किया। आरोपी को पेश करने के दौरान पुलिस ने अदालत में कागजात भी प्रस्तुत नहीं किए। 

पुलिस की लापरवाही पर स्पेशल जज ने फटकार लगाई। आरोपी को कस्टडी में लिए बिना ही लौटा दिया। साथ ही एसपी को पत्र लिखकर संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।             

पीड़िता की तहरीर पर एलाऊ थाने में पहले शिवकुमार के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई। बाद में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने लूट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ तक नहीं की। बिना पूछताछ किए ही अदालत से वारंट भी ले लिया।   
विज्ञापन

आखिर कहां है चार्जशीट

शिवकुमार को अदालत में पेश करने के दौरान एलाऊ पुलिस ने कागजात पेश नहीं किए। स्पेशल जज ने जब नाराजगी जताई तो पुलिसकर्मी ने बताया कि वर्ष 2014 में पुलिस चार्जशीट लग चुकी है। पुलिस की चार्जशीट थाने से कहां गई। इस संबंध में पुलिसकर्मी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 

आरोपी शिवकुमार यादव दिल्ली में टैक्सी चलाता था। उसे दिल्ली में एक विदेशी लड़की के साथ दुष्कर्म करने में आजीवन कारावास हो चुकी है। वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें