फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा विवि की रैंकिंग में सुधार आते ही प्रवेश के लिए लगी कतार, बाहरी देशों के छात्रों ने भी किया है आवेदन

Thu, 26 Jun 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह राघवेंद्र सिंह गहलौत, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को बीती वर्षीय नवंबर में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए प्लस श्रेणी मिली थी। इसका असर इस वर्षीय प्रवेश के लिए आवेदन में साफ नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आशु रानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छवि में सुधार होने लगा है। नए सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए सीमा पार से भी छात्र आवेदन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में सीटों के सापेक्ष करीब तीन गुना तक आवेदन आ चुके हैं। नए सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक जारी है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को बीती वर्षीय नवंबर में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए प्लस श्रेणी मिली थी। इसका असर इस वर्षीय प्रवेश के लिए आवेदन में साफ नजर आ रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही आवासीय संस्थानों में सीटों के सापेक्ष तीन गुना आवेदन आ चुके हैं। विश्वविद्यालय के चार कैंपस स्वामी विवेकानंद, पालीवाल पार्क, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, छलेसर और संस्कृति भवन सिविल लाइंस में हैं। 18 आवासीय संस्थानों में 40 से ज्यादा विषयों में दर्जनों पाठ्यक्रम संचालित हैं।

ये भी पढ़ें - UP: गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून
विज्ञापन



विदेशी छात्र ले रहे प्रवेश
विश्वविद्यालय में देश के विभिन्न राज्यों से छात्र तो पहले ही पढ़ने आते थे। इस बार करीब 70 विदेशी छात्रों ने भी अलग-अलग कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसमें अमेरिका, उजबेकिस्तान, रूस, फ्रांस, भूटान, नेपाल श्रीलंका आदि देशों के छात्र शामिल हैं।

तीन गुना आए आवेदन
डीन एकेडमिक मनु प्रताप ने बताया कि आवासीय संस्थानों में विभिन्न पाठ्यकमों की 5328 सीट हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक करीब 15 हजार आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जुल्म की इंतहा: सिगरेट से दागने के निशान, शरीर की चोटें दे रहीं गवाही...नौ वर्षीय बच्ची ने क्या कुछ नहीं झेला

मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को एक अच्छा माहौल और शिक्षा से जुड़ी सभी सुविधाएं मिल रही हैं। इसी लिए देसी के साथ विदेशी छात्र भी विवि की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

आवासीय संस्थानों के प्रमुख कोर्स और सीट

कोर्स             सीट             आवेदन
बीसीए             180             162

बीबीए             120                        147
बीई             360                        438

एमबीए             60                         194
एमएसडबल्यू 60                         150

लैंग्वेज             60                         120
एमसीए             45                         79

पीजीडीएमसी 20                        32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें