फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramleela 2020: कोरोना काल में घर बैठे अमर उजाला पर देखिए आगरा की ऐतिहासिक रामलीला

Fri, 16 Oct 2020 06:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
श्रीरामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में अमर उजाला अपने पाठकों के लिए श्रीरामलीला कमेटी के सहयोग से शुक्रवार से ऑनलाइन रामलीला का प्रसारण कर रहा है। पहले दिन नारद मोह भंग की लीला दिखाई जाएगी। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला का मंचन नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को रामलीला दिखाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


नारद मोह भंग की लीला में दिखाया जाएगा कि नारद मुनि को यह अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर ली है। भगवान विष्णु नारद के अभिमान को दूर करने के लिए बैकुंठ लोक से भी सुंदर नगर की रचना कर रुपमति कन्या मोहिनी को उत्पन्न करते हैं। 




रूपमति को देखकर नारद मोहित हो जाते हैं। वह भगवान विष्णु से स्वयं को और रुपवान बनाने के लिए प्रार्थना करते हैं। भगवान विष्णु उन्हें वानर रूप प्रदान करते हैं। इस पर क्रोधित नारद भगवान विष्णु को श्राप दे देते हैं और इसी के साथ उनका मोह भंग हो जाता है।
विज्ञापन


रामलीला देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कीजिए

रामलीला देखने के लिए आप यह क्यूआर कोड स्कैन कर लीजिए। अमर उजाला के यू-ट्यूब चैनल पर भी रामलीला का प्रसारण देख सकते हैं। 

विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें