फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का जन्म होते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
किशनी में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। रामलीला समारोह के तीसरे दिन सोमवार रात को श्रीराम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के जन्म लेते ही अयोध्या के राजमहल में बधाई गीत गूंजने लगे। पूरी अयोध्या नगर उल्लास में डूब गई।
विज्ञापन

अजीतगंज महोत्सव के रंगमंच पर संजय यादव और थानाध्यक्ष एलाऊ जेडी सिंह ने भगवान की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ किया। वृंदावन के कलाकारों नेे रामजन्म, श्रीराम को यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से मांगना और ताड़का वध लीलाओं का मंचन किया।
राघव यादव, ओमप्रताप दीक्षित, बबलू चौबे, रामसेवक इलाही, जगमोहन श्रीवास्तव, सौरभ दुबे, डौबी दुबे, रौकी दुबे, पवन मिश्रा, दीपू मिश्रा, गौतम यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी दिगेंद्र मिश्रा मीतू ने बताया बुधवार को भगवान श्री राम की बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
कुरावली। नगर के गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच पर सोमवार रात भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। पंडाल जय श्रीराम के नारों से मैदान गूंज उठा। ग्राम अशोकपुर सोनई में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। सुभाष प्रताप सिंह, मनोज चौहान, देवलाल, अंगद सिंह, जामवंत सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र भदौरिया, राजकुमार सिंह चौहान मौजूद रहे।
राजगद्दी के साथ रामलीला महोत्सव समाप्त
करहल। भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ श्री रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। रामचंद्र जी के जयकारों के साथ उनका गुरु वशिष्ठ ने तिलक लगाकर व राजमुकुट पहनाकर राज्याभिषेक किया। साथ ही राम अयोध्या के सिंहासन पर महाराज के रूप में विराजमान हुए। सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे मौजूद रहे।
बेवर रावण के पुतले का दहन
बेवर। रामलीला में मंगलवार शाम रावण वध लीला का मंचन किया गया। लंकाधिपति रावण का वध होते ही पूरा मैदान प्रभु श्री रामचंद्र जी के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला मंचन में एसडीएम पीसी आर्य, कमेटी अध्यक्ष रवीकांत तिवारी, राजू गुप्ता, वीके दुबे, उमेश दुबे, कुंदनलाल, शिवकुमार, ब्रजपाल सिंह, इंद्रपाल यादव, भैयालाल दीक्षित मौजूद रहे।
लक्ष्मण रेखा लांघते ही सीता का हरण
किशनी। जूनियर हाईस्कूल के पास चल रही रामलीला के पांचवें दिन सोमवार रात सीताहरण लीला का मंचन किया गया। चेयरमैन अनिल मिश्रा और संयुक्त रूप से सभी सभासदों ने आरती उतारी। कमेटी के अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा विस्तारक ऋषभराज, अंकित शाक्य, आदेश गुप्ता, जितेंद्र अंबेडकर, देवेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णा चौहान, चंदू शंखवार, रामऔतार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें