फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी का आदेश सर्वोपरि: प्रोफेसर रामगोपाल यादव

Tue, 27 Sep 2016 12:13 AM IST
नेताजी का आदेश सर्वोपरि: प्रोफेसर रामगोपाल यादव
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 यमुना एक्सप्रेसवे के जरिये दिल्ली से फीरोजाबाद जाते समय सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का सोमवार को एत्मादपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। पार्टी मुखिया नेताजी मुलायम सिंह यादव हम सब के नेता हैं। उनके आदेश का पालन प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा। 
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के काले कुरैशी की अध्यक्षता में तहसील चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह को सपा महासचिव ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। नेताजी का आदेश सर्वोपरि है। जिसका पालन हम सबको करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को आधार बनाकर हम पुन: सत्ता पर काबिज होंगे। स्वागत समारोह में खलील कुरैशी, कदीर कुरैशी, अफसर, नईम, औसाब कुरैशी, इरसाद, मुकीम पहलवान, मुन्ना कुरैशी, सलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें