फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बोले रामगोपाल, 'मेरे ख्याल से दो सीट रालोद के लिए भी छोड़ी हैं'

Sat, 12 Jan 2019 05:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शनिवार को फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में रामगोपाल ने कहा कि सपा-बसपा के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हयूपी में दो सीटें रायबरेली और अमेठी कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। मेरे ख्याल से दो सीटें रालोद के लिए भी छोड़ी गई हैं। शेष 38-38 सीटों पर सपा और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चुनावी लड़ेंगे।
  
सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के त्यागपत्र पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इस समय किसी भी संस्था के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। पहली बार ऐसा देश में हुआ है कि सर्वोच्च संस्था के शीर्ष अधिकारी आमने-सामने हैं। 
विज्ञापन


राफेल घोटाले को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि यह मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट दे दी गई है। इस लिए इस विषय पर अधिक बोलना ठीक नहीं। वैसे जिस सौदे की बात चल रही है वो कांग्रेस की सरकार में हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें