फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यातायात पुलिस का नया प्रयोग हो गया फेल, रामबाग चौराहे पर नहीं मिल पा रही जाम से निजात

Sun, 05 Oct 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यातायात पुलिस के चौराहों को जाम से मुक्ति दिलाने के उपाय फेल हो रहे हैं। हर रोज लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात पुलिस के नए नए प्रयोगों के बाद भी रामबाग चौराहे को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। हर रोज लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक रामबाग चौराहे पर जाम जैसे हालात रहे। आधे घंटे का समय चौराहा पार करने में लगा। इस दौरान तेज धूप और गर्मी में वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन


रामबाग चौराहे पर हाथरस रोड की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। चौराहे से मच्छी पुलिया तक जाम में लोग फंसे रहे। उन्हें शहर में जाने के लिए चौराहा पार करने में आधे घंटे का समय लग रहा था। इसी तरह का हाल वाटरवर्क्स से रामबाग की ओर रहा, जहां वाहन जाम में फंसे रहे। रेंगकर चल रहे वाहनों के कारण जवाहर पुल तक जाम लगा रहा। हाथरस रोड पर बसों और ऑटों के अवैध स्टैंड ने वाहनों का रास्ता रोक दिया था। इस जाम में फंसे राहगीर तेज धूप से परेशान थे। चेहरे पर लेट होने की चिंता सता रही थी। जाम को खुलवाने की यातायात पुलिस के प्रयास असफल दिख रहे थे।


गुरुद्वारा कट पर जाम
आगरा मथुरा हाईवे के गुरुद्वारा कट पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। इसके लिए रोड पर बेरिकेडिंग लगी है। इससे वाहनों के निकलने के लिए रोड पर जगह कम रह गई है। वाहनों के अधिक दबाव से जाम लग गया। दिन भर लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुद्वारा से एलआईसी तक और दूसरी साइड में केके नगर से गुरुद्वारा तक जाम में हजारों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें