फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: इबादत का महीना कब हो रहा शुरू?  आज होगा रमजान के चांद का एलान

Mon, 11 Mar 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Ramadan 2024: इबादत का महीना रमजान कल से शुरू हो रहा है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज चांद कमेटी की बैठक में मुफ्ती ए शहर चांद की तस्दीक करेंगे।
 
विज्ञापन
रमजान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहमत और बरकत का महीना रमजान मंगलवार से शुरू होगा। चांद कमेटी की बैठक में सोमवार को रमजान के चांद का एलान होगा। अगर चांद हुआ तो रात से ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएंगी। मुस्लिम इलाकों में रमजान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


नायब काजी मोहम्मद उजैर आलम ने बताया कि नेकी, बरकत और रहमत के इस महीने का आगाज होने वाला है। इस महीने में हर मुसलमान को नेकी के काम करने चाहिए। यह महीना लोगों के साथ हमदर्दी और सब्र का है। इस मुबारक दिनों में अल्लाहतआला रोजी रोटी में बरकत करता है। बच्चों को भी रमजान की फजीलत और अहमियत के बारे में बताना चाहिए।

भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के समी आगाई और हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी का कहना है कि रमजान पर हर साल होने वाली प्रशासन की बैठक अभी तक नहीं हुई है। थाना स्तर पर होने वाली बैठकों में समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है, क्योंकि इनमें सभी विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन


व्यवस्थाएं मुकम्मल कराई जाएं
आल इंडिया जमीयतुल कुरैश के महानगर अध्यक्ष अदनान कुरैशी का कहना है कि रमजान में मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ ही रात में तरावीह होती हैं। मुस्लिम इलाकों में सड़कों पर पैचवर्क, विद्युत खंभों पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करवाने और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं कराने की जरूरत है। किसी इलाके में यह काम नहीं हो सके हैं। मांग करने वालों में शरीफ कुरैशी, पार्षद सोहेल कुरैशी, हाजी मंजूर, मोहम्मद सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें