फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया--

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर रविवार की रात मैथिली ठाकुर म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने रामा-रामा, रटते-रटते बीती रे उमरिया... सहित कई भजन सुनाए।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अशोक कुमार राय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किया। महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि भजन मानव के हृदय को झकझोर देते हैं। भजन सुनने से मन को शांति मिलती है। भजन मानव को आध्यात्म की ओर ले जाते हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा भागमभाग की जिंदगी में इंसान को कुछ समय आराधना और पूजा-पाठ के लिए भी निकालना चाहिए। भजन मानव को प्रभू की ओर बढ़ाते हैं। भारतीय संस्कृति में भजनों का आदिकाल से महत्व रहा है।
भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने देखो राजा बने महाराज, आज राम राजा बने। सजा दो घर को मंदिर सा, मेरे सरकार आए हैं। रामजी से पूछे जनकपुरी की नारी। नैनों की कटारी वाले कारे छुई-छुई, जादूगरी तेरी आके बिखर गई आदि भजन सुनाए। दमादम मस्त कलंदर कव्वाली भी सुनाई।
विज्ञापन

संयोजक प्रदीप चौहान ने भजन गायिका और अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, सीएमओ डॉक्टर पीपी सिंह, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुमन चौहान, आशीष तिवारी, पंकज भदौरिया, सीपी पांडेय, रामजी लाल गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें