फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, वृंदावन के प्रेम मंदिर की तरह बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

Sun, 15 Dec 2019 11:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
प्रेम मंदिर वृंदावन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि वृंदावन के प्रेम मंदिर की डिजाइन का ही अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने शनिवार को प्रेम मंदिर को बारीकी से देखा और मंदिर के डिजाइन रिकॉर्ड की जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

 
इस दौरान उन्होंने प्रेम मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी से मंदिर की डिजाइन के रिकॉर्ड देखे और विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रेम मंदिर की तरह दो मंजिल का होगा। श्रीराम मंदिर के आर्किटेक्ट सीबी सौमपुरा कर
रहे हैं। 

सीबी सौमपुरा के चचेरे भाई मनोज त्रिवेदी ने प्रेम मंदिर को डिजाइन किया था। प्रेम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म से लेकर कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिए गए संदेश तक की लीला को चित्रण किया है। 
विज्ञापन


चंपत राय ने कहा कि उसी प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर संपूर्ण लीला का चित्रण करने की योजना है। प्रेम मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने विहिप नेता चंतप राय को राधाकृष्ण की छवि भेंट की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें