मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ लेबर कॉलोनी रामलीला मैदान से हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी गोरखपुर मठ से आए संपूर्णानंद, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री पीयूष शरन, महापौर नूतन राठौर ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता बाइक पर हाथों में तलवार और फरसा लेकर जयश्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
स्टेशन रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंप लगाया था। कैंप में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं और राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया।
शोभायात्रा को लेकर युवाओं में इतना जोश था कि उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्टेशन रोड पर युवाओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाया।
यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं को रोकते हुए सख्त हिदायत दी कि इस तरह के नारे न लगाएं। अफसरों की चेतावनी के बाद युवाओं ने नारे लगाने बंद कर दिए।