फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर हमले की यूपी के राज्यपाल ने की निंदा, बोले उचित कदम उठाए हरियाणा सरकार

Sat, 26 Aug 2017 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय का जो निर्णय आया है, सर्वमान्य होना चाहिए। यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है। साथ ही उन्होंने हरियाणा में राम रहीम समर्थकों द्वारा मीडिया पर हमले की भी निंदा की। 
विज्ञापन


राज्यपाल शुक्रवार को आगरा में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष डा. बल्देव शर्मा के नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 

हरियाणा में राम रहीम के समर्थकों की ओर से मीडिया पर किए गए हमले पर राज्यपाल ने कहा कि कहीं भी मीडिया पर हमला होना उचित नहीं है। पत्रकारों को काम करने के लिए सुरक्षा मिलनी चाहिए। सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन


गोरखपुर मेडिकल कालेज की घटना को उन्होंने दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घटना पर गंभीरता से विचार किया। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां गए। जांच समिति गठित की गई। रिपोर्ट आ गई है, उसी के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इस तरह की घटनाएं फिर से न हों, इस पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने भी सरकार से आग्रह किया है कि ऐसी भूमिका पर कार्य करें कि घटना दोबारा न हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें