फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये चटक जुड़ाई श्रमिक

विज्ञापन
चूड़ियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेहनताना बढ़ाने की मांग को लेकर चटक जुड़ाई श्रमिकाें ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण कोई भी श्रमिक गोदाम से माल उठाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

चटक जुड़ाई यूनियन के नेतृत्व में चटक जुड़ाई के दर्जनों श्रमिकों ने दुर्गा नगर तिराहा स्थित बगीची पर एकत्रित होकर आंदोलन की रणनीति बनाई।

जब तक गोदाम स्वामी हमारी मांग नहीं मानेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के अनिल पहलवान ने चेतावनी दी है कि कोई श्रमिक चटक करते हुए पकड़ा तो 500 व ठेकेदार पर 2000 का जुर्माना किया जायेगा। अत: कोई भी पंखा न चलाए अन्यथा वह स्वयं जिम्मेदार होगा। इस मौके पर सोनू, सुनील, अनवार, छोटेलाल, राहुल, नीतेश, ब्रजेश, धीरज, दिलीप, रविंद्र आदि मौजूद थे।

गोदाम स्वामियों की बढ़ी धड़कनें

त्योहार के सीजन में चटक जुड़ाई श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से गोदाम स्वामियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। गणेश महोत्सव, नवदुर्गा महोत्सव, करवाथ, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। गोदाम स्वामी त्योहार के सीजन के हिसाब से आर्डर का माल तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


दुर्गानगर स्थित राजा बैंगिल्स गोदाम के स्वामी अभीकरन गुप्ता का कहना है कि चटक जुड़ाई श्रमिकों द्वारा बिना सूचना के हड़ताल कर दी गई है। मैं गोदाम पर आया तो पता कि आज कोई श्रमिक चटक जुड़ाई के लिए तोड़े लेने नहीं आया। सारा माल गोदाम में ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें