मंच पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में स्थापित की गई है।
तय कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे देरी से राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खेरिया एयरपोर्ट पर उतारा। यहां से वे कार में सवार होकर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। पालीवाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम के मंच पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित व स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक मौजूद रहे।