टूंडला में हिंदूवादी संगठनों ने प्राचीन मंदिरों की मिट्टी को किया एकत्र
- फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए हिंदूवादी संगठनों ने प्राचीन मंदिरों की मिट्टी इकट्ठी की है। इसे अयोध्या भेजा जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के विभाग संयोजक चंद्र नगर ठाकुर रघु प्रताप धाकरे, नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद अवनीश चौधरी, नगर सह संयोजक बृज किशोर, नगर सुरक्षा प्रमुख ठा. रवि प्रताप सिंह चौहान, शिवम शर्मा, नगर गोरक्षा प्रमुख और अन्य कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर की नींव के लिए मिट्टी इकट्ठी की है।
यह मिट्टी प्राचीन हनुमान मंदिर पचोखरा, नाग नागिन सती माता मंदिर हिम्मतपुर रोड, काली माता मंदिर हिम्मतपुर, काली मंदिर स्टेशन रोड, श्रीराम मंदिर बन्ना, बड़ा मंदिर, पचोखरा जैन मंदिर आदि से एकत्रित कर प्रांत संयोजक राकेश त्यागी को विश्व हिंदू परिषद नगर हित चिंतक जगवीर सिंह धाकरे ने विभाग संयोजक के निज निवास पर प्रदान की।