फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भूमि पूजन को लेकर जिले में पुलिस रही एलर्ट

विज्ञापन
05एमएनपी-37-शहर के भांवत चौराहे पर भ्रमण करते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अयोध्या में हुए भूमि पूजन को लेकर बुधवार को जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

अयोध्या में बुधवार को हुए भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। वहीं शहर से लेकर देहात तक पुलिस की 20 से अधिक टीमें गश्त पर रहीं। टीमें लगातार क्षेत्र की गतिविधि पर नजर जमाए रहीं। एसपी अजय कुमार पांडेय की ओर पूर्व में ही जनता से अपील की जा चुकी थी कि बुधवार को कोई भी ऐसा धार्मिक आयोजन, यात्रा व अन्य गतिविधि न करें, जिससे की कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो। अधीनस्थों को धारा 144 का सख्ती से पालन किए जाने के निर्देश भी दिए थे। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने शहर में निरीक्षण के दौरान ईशन नदी पुल, क्रिश्चियन तिराहा, करहल चौराहा, आगरा रोड आदि स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर लगे प्रशिक्षु आरक्षियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने किया पैदल गश्त
एसपी की ओर से स्थिति का जायजा लेने के लिए कचहरी रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली से सतर्कता के साथ चेकिंग व गश्त किए जाने की बात कही। शहर के अलावा एसपी ने भोगांव, करहल आदि स्थानों में भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

खुफिया विभाग भी रहा सक्रिय
भूमि पूजन को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर खुफिया विभाग की भी निगरानी रही। सादा कपड़ों में कर्मी स्थिति का जायजा लेते नजर आए। मंदिर आदि स्थानों पर जाकर स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें