फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 बीघा के तालाब पर दबंगों ने रोप दी धान की फसल

विज्ञापन
05एमएनपी-36-औंछा को गांव थोरवा में तालाब की जमीन की नापजोक करते लेखपाल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। सरकारी जमीन पर भू-माफिया अपनी निगाहें लगाए हुए हैं। मौका मिलते ही भूमि पर कब्जा कर लिया जाता है। ऐसा ही एक मामला औंछा थाना क्षेत्र के गांव थोरवा में सामने आया है। यहां 135 बीघा के तालाब पर रसूखदारों ने कब्जा कर धान की फसल रोप दी। शिकायत पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर तालाब की पैमाइश कर उसे खाली कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थोरवा में गाटा संख्या 581 और 769 ग्रामसभा में तालाब के नाम दर्ज है। लंबे समय से साफ-सफाई न होने और अनदेखी के चलते भू-माफिया ने इस पर कब्जा कर लिया। इस बार तो उन्होंने तालाब की जमीन पर धान की रोपाई कर दी। मामले में गांव निवासी आदेश कठेरिया, वीरेंद्र सिंह चौहान, श्रीपाल दिवाकर, रामलखन सिंह, रामचंद्र, निवास शर्मा और कुलदीप ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत पर बुधवार को लेखपाल जयप्रकाश चौहान तालाब की पैमाइश करने पहुंचे। उन्होंने तालाब की भूमि की नापजोख करने के बाद कब्जेदारों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। लेखपाल जयप्रकाश चौहान ने बताया कि कब्जा करने वाले आठ लोगों के विरुद्ध 122बी की कार्रवाई की जा रही है। जमीन खाली न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें