फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर की नींव में तीर्थनगरी का जल और रज होगा शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में तीर्थनगरी सोरों का रज और गंगाजल भी शामिल होगा। पिछले दिनों विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यानंद सोरों से पावन रज और गंगाजल कलश में ले गए थे। जो उन्होंने मंगलवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम में मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं के सहयोगी बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12:40 बजे अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। वहां मंदिर निर्माण की नींव में तीर्थनगरी सोरों के हरि की पदी घाट का गंगाजल और तीर्थनगरी की रज भी शामिल हो सकेगी। पिछले दिनों तुलसी जयंती पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यानंद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
यहां सोरों के पुरोहितों ने राममंदिर निर्माण की नींव में रज और जल शामिल करने के लिए कलश सौंपा। यह कलश विहिप नेता ने राममंदिर तक पहुंचा दिया है। दूसरी ओर रामभक्तों ने शहर के कई इलाके केसरिया कर दिए। केसरिया पताका लगाकर शहर का वातावरण पूरी तरह राममय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें