फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोविंद बोले- जो दल गठबंधन में शामिल नहीं होगा वह खत्म हो जाएगा, BJP पर किया हमला

Tue, 22 May 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संविधान को बचाने और भाजपा को रोकने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। जो दल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन में शामिल नहीं होगा, वह खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


यह कहना है कि नेता विपक्षी दल रामगोविंद चौधरी का। नूरपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में प्रचार के लिए जाने से पहले सोमवार को वह कुछ देर के लिए फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे थे। 

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि 2019 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा। सपा ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 

गठबंधन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन जरूरी हो गया है, जो इसमें शामिल नहीं होगा उसके लिए संकट खड़ा हो सकता है। भाजपा सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त का काम कर रही है। उस पर जनता कैसे भरोसा कर सकती है। संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिशें की जा रही हैं। 

इसकी रक्षा के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को कोई राहत नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। 

भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वह उन्हें भूल गई है। पार्टी कार्यालय पहुंचे रामगोविंद का सपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें