फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटने से बची समता एक्सप्रेस, टक्कर के बाद इंजन में फंसी बाइक, ऐसे होने से बचा बड़ा हादसा

Tue, 22 May 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
इंजन में फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा भांडई रेल लाइन पर रोहता में आगरा कैंट से ग्वालियर की ओर जा रही समता एक्सप्रेस के इंजन से बाइक टकरा गई। बाइक सवार तो भाग निकला मगर बाइक इंजन में फंस गई। 
विज्ञापन


ट्रेन तकरीबन दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटती हुई ले गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। जोरदार झटका लगने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई।

सोमवार को सुबह 11.25 बजे समता एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन से ग्वालियर के लिए रवाना हुई। आगरा भांडई रेल लाइन पर रोहता नहर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक बाइक से ट्रैक पार कर रहा था। 
विज्ञापन

इसी बीच तेज गति से आती ट्रेन को देखकर वो बाइक ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला। बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। इसके बाद तकरीबन दो किलोमीटर तक इंजन में फंसी बाइक घिसटती हुई चली गई। 

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, मगर तक तक हौज पाइप फट गया था। जोर के झटके के साथ ट्रेन के रुकने पर यात्रियों में भी चीखपुकार मच गई। गार्ड ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। 

मौके पर पहुंचे आरपीएफ और सुरक्षा कर्मियों ने इंजन में बुरी तरह फंसी हुई बाइक को निकाला। इंजन को दुरुस्त किया गया। इस कारण आगरा की ओर से आने वाली अन्य ट्रेनों को भी रोक दिया। 

वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित ने बताया कि इंजन में बाइक फंसने के कारण ट्रेन बाल बाल बच गई। अगर बाइक में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें