फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'पंचायत चुनाव से डर रही सरकार', सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

Thu, 19 Nov 2026 10:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पंचायत चुनाव टालने को लेकर सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार चुनाव के परिणामों से डर रही है। 
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर पंचायत चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत और नगर निगम के चुनावों के परिणाम से डर रही है। सरकार जानती है कि पंचायत चुनावों में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा और इसका असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। वे बृहस्पतिवार को करहल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


">http://

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसी वजह से विधानसभा चुनाव से पहले सरकार किसी भी कीमत पर पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहती। उन्होंने कहा कि प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाया जा रहा है। योगी कैबिनेट की ओर से प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव टालने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट और 'राधे-राधे कमल खिला दे' नारे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सबका अपना-अपना मुंह है, वह जैसा चाहे वैसा बोल सकता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास न कोई नीति है और न ही कोई कार्यक्रम।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, प्रधान प्रदीप पाल, पुष्पेंद्र, अंकित यादव, प्रदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें