फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह अक्तूबर को निकाली जाएगी राम बरात, एस साल रामलीला के पूरे हो जाएंगे 149 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीराम लीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल आगरा की रामलीला अपने 150 वें वर्ष में प्रवेश करेगी। इस ऐतिहासिक क्षण को दिव्य और भव्य बनाने के लिए कमेटी खासा उत्साहित है। शहरवासी और विशेषकर युवाओं को आयोजन से जोड़ने के लिए इस बार परंपरा के साथ आधुनिकता से भी आयोजन को जोड़ने की योजना है। इस साल 6 अक्तूबर को निकाली जाएगी।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम लीला का यह 149 वां वर्ष है, इसलिए सभी में विशेष उत्साह है। इसलिए अभी से रूपरेखा तैयार करने से आयोजन में और अधिक सुदृढ़ता आएगी। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को श्रीराम बरात निकाली जाएगी। 7 अक्तूबर से तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव होगा। जनकपुरी सजाने के लिए अभी से विभिन्न क्षेत्रों से प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं। कमेटी की बैठक करके पांच पदाधिकारियों की चयन समिति बनाई जाएगी, जो जनकपुरी महोत्सव के स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें