फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहली बीवी से तीन बच्चे...फिर की दूसरी शादी, घर में साथ रहती हैं दोनों पत्नी; सोशल मीडिया पर छा गए रामबाबू

Sun, 12 Oct 2025 09:53 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रामबाबू निषाद के इंस्टाग्राम पर 52 हजार और फेसबुक पर 24 हजार फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर वह दोनों पत्नियों के साथ अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करते हैं। 
विज्ञापन
एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से खासा चर्चा में रहते हैं। आगरा निवासी रामबाबू निषाद भी अपनी दो पत्नियों के साथ एक ही घर में रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ मनाने का वीडियो वायरल होते ही वह चर्चा में आ गए। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा जो बात चौंकाती है वो यह कि रामबाबू की दोनों पत्नियां एक ही घर में एक साथ रहती हैं। रामबाबू अपनी दोनों पत्नियों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट करते हैं। उनके करवाचौथ वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर 89 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

ट्रांस यमुना नगला बिहारी निवासी रामबाबू निषाद की प्रिंटिंग प्रेस है। बताते हैं कि नाै साल पहले परिवारवालों की मर्जी से फतेहाबाद के गांव टोड़े निवासी सिया देवी से उनका विवाह हुआ। दोनों के तीन बेटियां भी हैं। करीब तीन साल पहले उन्हें दुर्गा नगर ट्रांस यमुना निवासी आस्था दुबे से प्रेम हो गया। दोनों ने साथ जीने की कसमें खाईं, लेकिन परिजन समेत पहली पत्नी विरोध में खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

 

रामबाबू कहते हैं जब प्यार किया तो डरना क्या? मैंने पहली पत्नी को समझाया, घरवालों को मनाया। आखिरकार मेरे प्यार के आगे सबको झुकना पड़ा। पहली पत्नी और दूसरी पत्नी दोनों के लिए हर चीज एक सी ही लाता हूं। कोई कार्यक्रम हो या कहीं घूमने जाना तो दोनों को साथ ले जाता हूं। जब सारी चीजें दोनों के लिए बराबर हैं, तो फिर विवाद क्यों होगा।

 

इंस्टाग्राम पर 52 हजार और फेसबुक पर 24 हजार फॉलोअर्स
रामबाबू निषाद सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 52 हजार और फेसबुक पर 24 हजार फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर वह दोनों पत्नियों के साथ अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करते हैं। दोनों पत्नियों के साथ वायरल वीडियो को पिछले 24 घंटे में 89 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन

वहीं 17 हजार लोग इनके वीडियो काे फॉरवर्ड कर चुके हैं। 936 लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। इसी के साथ एक अन्य वीडियो जीवन साथी साथ निभाना गीत पर पोस्ट किए गए वीडियो को भी 26 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। हालांकि, इससे पहले की वीडियो को 400-500 लाइक ही मिले हैं।

ये भी पढ़ें-UP: अफगान विदेश मंत्री आज आगरा में...ताजमहल पर कड़ा पहरा, मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिलने की इजाजत

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें