फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्षत्रिय करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली...गढ़ी रामी में तैयारियां हुई तेज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Thu, 10 Apr 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षत्रिय करणी सेना रक्त स्वाभिमान रैली करने जा रही है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। 
 
विज्ञापन
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एत्मादपुर के गढ़ी रामी गांव में राणा सांगा की जयंती 12 अप्रैल को मनाने की सशर्त अनुमति मिल गई है। इससे क्षत्रिय करणी सेना, क्षत्रिय और राजपूत समाज के संगठन तैयारियों में जुट गए हैं। गांव-गांव जनसंपर्क हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो माध्यम से प्रचार तेज है। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने बुधवार को दर्जनभर से अधिक गांवों में लोगों को गढ़ी रामी पहुंचने का आमंत्रण दिया। संगठन के संयोजक गौरीशंकर सिकरवार के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें -  Agra: लोन लेकर खोला सर्विस सेंटर, अब हर महीने एक लाख रुपये की कमाई; डीएम देखने पहुंचे स्टार्टअप
विज्ञापन





 

कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं की गईं। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए बस, ईको वैन, ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि वाहनों से लोगों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार, जिलाध्यक्ष अरुण जादौन, क्षत्रिय सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष हरीशंकर जसावत, राजेश परमार, विक्रम जादौन, पंकज चौहान, जिननू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

सांसद आवास से दो प्रदर्शनकारियों को भेजा जेल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे दो प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर व नितेश भारद्वाज सांसद आवास पर चूड़ी भेंट करने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें -  UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल


 
विज्ञापन

आज तय होगी सपा की रणनीति
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई है। जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे से होने वाली बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें