फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : बाजार में छाया केसर और मलाई घेवर, जमाएगा स्वाद

Sun, 03 Aug 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
 करहल रोड पर मिठाई की दुकान पर सजे घेवर।  - फोटो : करहल रोड पर मिठाई की दुकान पर सजे घेवर।
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन में घेवर की खूब बिक्री होती है। बाजार में केसर और रबड़ी वाला घेवर छाया हुआ है, ग्राहक घेवर की खूब खरीदारी कर रहे हैं। घेवर 320 रुपये से लेकर 700 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के नजदीक आते ही, बाजार में घेवर की मांग बढ़ गई है। बाजार में घेवर की कई वैरायटी उपलब्ध है। अब रक्षाबंधन के करीब आते ही इसकी बिक्री बढ़ गई है। करहल रोड पर मिठाई विक्रेता रितिक नारायण ने बताया कि बाजार में विभिन्न किस्म के घेवर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को केसर और रबड़ी वाला घेवर ही सबसे अधिक पसंद आ रहा है। दुकानदार ने बताया कि बाजार में रिफाइंड में बने घेवर की कीमत 320 से 350 रुपये प्रति किलो है। वहीं देशी घी का घेवर 700 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

चालकों-परिचालकों को नहीं मिलेगा अवकाश
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर रोडवेज के चालक और परिचालकों के साथ कार्यशाला कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो ने रक्षाबंधन पर बहनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो के बेड़े में 82 बसें हैं, जिनके संचालन के लिए 148 परिचालक और 145 चालक हैं। रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दौरान बसों में बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा करती हैं। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए सभी चालक-परिचालकों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। विशेष परिस्थिति में ही चालक-परिचालकों का अवकाश मंजूर होगा। इसके अलावा कार्यशाला कर्मचारियों और संचालन लिपिक को भी अवकाश नही मिल सकेगा। मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ उसके चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें