फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: ऐसी राखी...जो गाय के गोबर से की गई तैयार, फेंकने पर उगेगा तुलसी का पौधा

Wed, 30 Jul 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गाय के गोबर से बनाई गई राखी की खूब चर्चा है। इस राखी की खासियत ये है कि इसे फेंक देंगे, तो इससे तुलसी का पौधा उग जाएगा। 
विज्ञापन
राखियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार रक्षा बंधन पर गाय के गोबर से बनी राखी नगर निगम में उपलब्ध कराई गई है, जिसे गमले में डालने पर तुलसी का पौधा उग आएगा। गाय के गोबर से तैयार राखी में तुलसी का बीज रखा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम अपनी गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के उत्पाद बना रहा है। दिवाली पर जहां गोमय गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं बनाई गईं थी तो वहीं होली पर गोकाष्ठ तैयार किया जाता है। अब रक्षा बंधन को लेकर भी गोशाला में आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं।

गोबर से बनी इन राखियों में तुलसी का बीज रखा जा रहा है, ताकि लोग इन्हें फेंकने के बजाय गमले में उगा सके और पर्यावरण में सकारात्मक योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि लोगों की पसंद को देखते हुए रंग-बिरंगी राखियां बनाई जा रही हैं, जो 15 से 20 रुपये में नगर निगम परिसर स्थित दुकान पर उपलब्ध हैं। स्टॉल संचालक प्रांकुर जैन ने बताया कि राखियाें के साथ अन्य कई उत्पाद तैयार कराए गए हैं। इनमें सीड बॉल है, जिनमें सहजन, जामुन और नीम के बीज डाले गए हैं। मानसून में सड़क किनारे, पार्क या नमी वाली जगहों पर फेंकने पर पौधे उग आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें